एन.एच.एम. कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहीदों को किया नमन

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Feb, 2019 11:41 AM

nhm employees strike martyrs wage ban

शनिवार को एन.एच.एम. कर्मचारियों ने 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल में जहां पहले दिन 313 कर्मचारियों ने भागीदारी सुनिश्चित की थी वहीं आज धरना स्थल पर 403 कर्मचारियों ने अपना हस्ताक्षर दिए। एन.एच.एम. कर्मचारी संघ झज्जर प्रैस सचिव संदीप कुमार...

झज्जर(मनोज): शनिवार को एन.एच.एम. कर्मचारियों ने 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल में जहां पहले दिन 313 कर्मचारियों ने भागीदारी सुनिश्चित की थी वहीं आज धरना स्थल पर 403 कर्मचारियों ने अपना हस्ताक्षर दिए। एन.एच.एम. कर्मचारी संघ झज्जर प्रैस सचिव संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि आज सभी कर्मचारी देश में हुए पुलगामा आतंकी हमले में शहीदों के सम्मान में नारेबाजी से दूर रहे। धरने में राष्ट्रीय व राज्य प्रधान रिहान रजा, राज्य महासचिव हरिराज व अन्य साथी पहुंचने पर राज्य उपाध्यक्ष नवीन, जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य, जिला महासचिव गुलशन भटनागर व जिला कमेटी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
 

सुबह से ही सभी कर्मचारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार रहा क्योंकि एन.एच.एम. कर्मचारी सालों से मेहनत कर रहे थे उनको कुछ भी हाथ नहीं लगता था लेकिन जब से प्रदेश अध्यक्ष पद पर आए हैं जब से कर्मचारियों को आशा मिलनी शुरू हो गई है। पिछले साल कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया लेकिन सरकार ने उस तोहफे में कमी रख दी उन्हीं कमियों को दूर करवाने के लिए दोबारा से हड़ताल का रुख अपनाते हुए रिहान रजा ने कहा कि आज प्रदेश का हर एन. एच.एम. कर्मचारी हड़ताल में अपनी मांगों को लेकर बैठा है। हम जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक बैठे रहेंगे।

रिहान राजा ने ये भी साफ कर दिया कि एन.एच.एम. संघ किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है और सरकार की तरह से जो हड़ताल को तोडऩे की कोशिशें अपनाई जा रही हैं सरकार की सब कोशिश नाकाम है। धरने में यह भी घोषणा की गई कि मांगें जब तक पूरी नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें अनुबंध प्रणाली बंद हो, सरकारी कर्मचारी को मिलने वाले सभी भत्ते लागू हो, पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, पेमैंट ऑफ ग्रैजुएटी लागू की जाए आदि शामिल हैं। हड़ताल में डा. रोबिन, डा. प्रदीप, डा. रेखा, डा. भूपेंद्र, डा. संदीप वत्स, डा. अजय, आचर्य बलदेव, बुल्ली देवी, किरण बाला, शमशेर, राधेश्याम, संजय सलाहकार, चरण सिंह, धनवीर सुहाग व अन्य साथी मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!