लैब संचालक को धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Feb, 2019 12:30 PM

lab operator threatens police investigation

शहर के दिल्ली रोड पर स्थित एक लैब के संचालक को रात के समय घर में घुसकर धमकी दी गई। पैसे हड़पने के एक मामले में मुदई लैब संचालक के घर में अज्ञात शख्स ने पहले दरवाजे का लॉक और सी.सी.टी.वी. कैमरा तोड़ा। फिर उसे धमकी दी की पुलिस केस वापस ले लेना, वर्ना...

बहादुरगढ़: शहर के दिल्ली रोड पर स्थित एक लैब के संचालक को रात के समय घर में घुसकर धमकी दी गई। पैसे हड़पने के एक मामले में मुदई लैब संचालक के घर में अज्ञात शख्स ने पहले दरवाजे का लॉक और सी.सी.टी.वी. कैमरा तोड़ा। फिर उसे धमकी दी की पुलिस केस वापस ले लेना, वर्ना अंजाम बुरा होगा। अदालत में चल रहे केस में गवाही से पहली रात को यह घटना हुई। पुलिस को शिकायत दी गई है।

2 बदमाश सी.सी.टी.वी. में भी नजर आए हैं। दिल्ली रोड पर बालाजी लैब के संचालक राजेश ने बताया कि उसके कुछ लोगों ने पैसे हड़प रखे हैं। पैसे वापस लौटाने के नाम पर जो चैक दिया गया, वह बाऊंस हो गया। इसके बाद उसने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर रखा है, जो अदालत में विचाराधीन है। इस केस में उसकी शुक्रवार को गवाही हुई है। मगर बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे जब वह लैब के ऊपर ही अपने घर में था तो 2 अज्ञात शख्स आए। एक ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। बाद में दूसरा दरवाजे के गेट का लॉक तोड़कर सीढिय़ां चढ़कर ऊपर आया। पहले तो उसने सी.सी.टी.वी. कैमरा तोड़ा। उसके बाद दरवाजे को जबरन खोलने का प्रयास किया। मैंने अंदर से कौन है कि आवाज लगाई तो बाहर खड़े शख्स ने धमकी भरे अंदाज में पहले तो यह कहा कि नीचे उतर। 

जब मैंने मना किया तो उसने धमकी दी कि जो केस दर्ज करवा रखा है, उसे वापस ले ले, वर्ना अंजाम बुरा होगा। उसने कहा कि यह तो एक ट्रेलर है। इसके बाद वह चला गया। राजेश का कहना है कि उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना शहर एस.एच.ओ. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। धमकी देने वालों का जल्द पता लगाया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!