कटर से ए.टी.एम. काटकर 6.8 लाख ले गए बदमाश (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Mar, 2019 01:09 PM

जिले में निरंतर अंतराल के बाद ए.टी.एम. के साथ तोडफ़ोड़ या मशीन ही उखाडऩे की वारदातें हो रही है...

रोहतक (किन्हा): जिले में निरंतर अंतराल के बाद ए.टी.एम. के साथ तोडफ़ोड़ या मशीन ही उखाडऩे की वारदातें हो रही है। वारदातों के बाद बैंक प्रबंधनों और प्रशासन के बीच बैठकों का दौर चलता है। ए.टी.एम. बूथों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हंै। नियम बनाए जाते हैं लेकिन सिर्फ कागजों पर। वास्तविकता ठीक इसके उलट है। शहर में ए.टी.एम. की सुरक्षा रामभरोसे है। ए.टी.एम. की सुरक्षा को लेकर न तो बैंक प्रबंधन गंभीर है और न पुलिस। ए.टी.एम. से सम्बंधित आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं।

बावजूद इसके बैंक प्रबंधन और पुलिस की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही। जिले के गांव आंवल में एस.बी.आई. के ए.टी.एम. बूथ के शटर का ताला तोड़कर रविवार सुबह करीब 4 बजे नकाबपोश बदमाशों ने सी.सी.टी.वी. पर स्प्रे कर गैस कटर से ए.टी.एम. काटकर 6 लाख 8 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। सारा घटनाक्रम सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार ए.टी.एम. इंचार्ज राजपाल ने बताया कि मामले का पता उन्हें उस समय लगा जब सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर मुंबई मुख्यालय से फोन आया। बताया गया कि ए.टी.एम. के अंदर छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना मिलते ही ए.टी.एम. इंचार्ज राजपाल सिंह सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर ए.टी.एम. बूथ पर पहुंचे। जहां पर देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। ए.टी.एम. को गैस कटर से काटकर करीब 6 लाख 8 हजार रुपए निकाले गए है। मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। जांच करने पर सी.सी.टी.वी. में एक नकाबपोश ए.टी.एम. के अंदर घुसता नजर आया जिसने घुसते ही सबसे पहले सी.सी.टी.वी. और लाइट पर स्प्रे किया। जिसके बाद ए.टी.एम. को गैस कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. नारायण चंद भी मौके पर पहुंच गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!