Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 11:15 AM
बावल के गांव झाबुआ में 26 वर्षीय विवाहिता रेणु देवी पत्नी धर्मेन्द्र ने परेशानी के चलते घर के पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी राजकुमार व गांव सरपंच भीम सिंह ने बताया कि रेणु की 2 मासूम बेटियां हैं। मृतका के पिता ने बताया कि...
बावल(रोहिल्ला):बावल के गांव झाबुआ में 26 वर्षीय विवाहिता रेणु देवी पत्नी धर्मेन्द्र ने परेशानी के चलते घर के पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी राजकुमार व गांव सरपंच भीम सिंह ने बताया कि रेणु की 2 मासूम बेटियां हैं। मृतका के पिता ने बताया कि कुछ साल पूर्व रेणु की मां का देहांत हो गया था, जिसके बाद से रेणु काफी परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।