हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

Edited By vinod kumar, Updated: 16 May, 2021 02:44 PM

lockdown period extended in haryana

हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत अब प्रदेश में 24 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी घोषणा रविवार को पानीपत में 500 बेड के कोविड अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की।

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत अब प्रदेश में 24 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी घोषणा रविवार को पानीपत में 500 बेड के कोविड अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का डाउन ट्रेंड आया है। प्रदेश में नए केसों की संख्या 9 से 10 हजार के बीच पहुंची है, अगर एक हजार भी प्रतिदिन घटती है तो 8-10 दिन में हम सामान्य स्थिति में आ सकते हैं। इसलिए लॉकडाउन को उसी स्थित में, जिसमें चल रहा है एक सप्ताह के लिए इसे और आगे बढ़ाया जाता है। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि हरियाणा में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 3 मई से 9 मई तक लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद इसे नया नाम महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा देकर 17 मई तक बढ़ा दिया गया। अब एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। 

PunjabKesari, haryana

हरियाणा में कुछ दिन से कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है। बीते कल राज्य में 10 हजार से नीचे नए मामले मिले। वहीं इसके साथ एक्टिव केस भी काफी कम हो गए हैं। कुछ दिन पहले एक्टिव केस 1 लाख से ऊपर थे, लेकिन अब ये कम होकर 1 लाख से नीचे आ गए हैं। बीते कल जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव केस 95946 रह गए हैं। 

PunjabKesari, haryana

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!