रक्षामंत्री राजनाथ के ट्वीट पर कुलदीप बिश्नोई ने याद दिलाए भाजपा के 'धोखे के साथ पाप' (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 09 Jun, 2020 02:19 PM

kuldeep bishnoi replied on rajnath singh tweet

महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर रखा। रैली में कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने एक से बढ़ कर एक तंज कसे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा के चरित्र को लेकर भी चर्चा कर डाली। उन्होंने...

चंडीगढ़: महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर रखा। रैली में कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने एक से बढ़ कर एक तंज कसे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा के चरित्र को लेकर भी चर्चा कर डाली। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र धोखा देने वाला नहीं है। तो इस पर हरियाणा कांग्रेस के नेता व विधायक ने ट्विटर पर मंत्री राजनाथ सिंह पर पलटवार (काउंटर अटैक) कर दिया।

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जब महाराष्ट्र में चुनाव लडऩा हुआ तो भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ। लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की हवस में भाजपा को धोखा दिया गया। मैं भाजपा के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि- हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते हैं।यह भाजपा का चरित्र रहा है।'
 

जब महाराष्ट्र में चुनाव लड़ना हुआ तो भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ। लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की हवस में भाजपा को धोखा दिया गया।

मैं भाजपा के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि-
हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते हैं।यह भाजपा का चरित्र रहा है।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 8, 2020

 

इस हरियाणा कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भी राजनाथ को रिप्लाई करते हुए एक वीडियो भी शेयर कर दिया। जिसमें  भाजपा के कद्दावर नेताओं सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान भी शामिल हैं। वीडियो में भाजपा नेताओं ने भाजपा-हजकां केगठबंधन के समय में कुलदीप बिश्रोई की तारीफों के पुल बांधे हैं। बिश्नोई ने राजनाथ सिंह को टैग करके अपने रिप्लाई में लिखा,  'अपनी याद ताज़ा करने के लिए ये विडीओ ज़रूर देखें। आपने जो मेरे साथ किया वो धोखे से साथ-साथ पाप भी था।'
 

अपनी याद ताज़ा करने के लिए ये विडीओ ज़रूर देखें। आपने जो मेरे साथ किया वो धोखे से साथ-साथ पाप भी था। pic.twitter.com/JSSPKME8rP

— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) June 9, 2020

 

वीडियो साल 2013 का है, जिसमें भाजपा नेताओं ने बिश्रनाई को 2014 के विधानसभा का भावी मुख्यमंत्री तक भी कहा था, लेकिन चुनाव के पहले अगस्त 2014 में दोनों पार्टियों भाजपा-हजकां का गठबंधन टूट गया। गठबंधन टूटने पर उस वक्त भी बिश्रोई भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया था।

PunjabKesari, Haryana

रक्षा मंत्री ने रैली में कहा था, 'शक्ति का लालच राजनीतिक गठबंधन और प्रतिबद्धता पर भारी पड़ रहा है। जब महाराष्ट्र में चुनाव लडऩा हुआ तो भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ। लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की हवस में भाजपा को धोखा दिया गया। मैं भाजपा के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते हैं। यह भाजपा का चरित्र रहा है। जहां कोरोना के किसी मरीज को एंबुलेंस के लिए 16 घंटे इंतजार करना पड़े, क्या वहां कोई सरकार भी है?'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!