हरियाणा के बेटे और बेटी दोनों ने चीन में चमकाया नाम, जीता गोल्ड मेडल

Edited By Shivam, Updated: 17 Aug, 2019 03:12 PM

वैसे तो हरियाणा खिलाडिय़ों की फैक्ट्री माना ही जाता है, यहां के हर गांव से कम से दस खिलाड़ी निकल ही आएंगे, चाहे वो किसी भी खेल के खिलाड़ी हों, लेकिन यहां एक ऐसा जिला भी है जो देश के लिए मिनी क्यूबा साबित होता है, ये जिला भिवानी है, जहां के खिलाडिय़ों...

भिवानी (अशोक): वैसे तो हरियाणा खिलाडिय़ों की फैक्ट्री माना ही जाता है, यहां के हर गांव से कम से दस खिलाड़ी निकल ही आएंगे, चाहे वो किसी भी खेल के खिलाड़ी हों, लेकिन यहां एक ऐसा जिला भी है जो देश के लिए मिनी क्यूबा साबित होता है, ये जिला भिवानी है, जहां के खिलाडिय़ों में अधिकतर बॉक्सर या रेसलर ही होते हैं। ऐसे ही दो खिलाडिय़ों ने एक बार फिर देश-प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। इन दोनों बॉक्सरों ने चीन में चल रहे वल्र्ड पुलिस खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

PunjabKesari, banti panghal

भिवानी के गांव मानहेरू की बेटी बंटी पंघाल ने चीन में चल रहे वल्र्ड पुलिस खेलों में बॉक्सिंग में 75 कि.ग्रा. वेट में चीन की बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

PunjabKesari, bhiwani

वहीं चीन में चल रही इस प्रतियोगिता में भिवानी के भीम स्टेडियम के बॉक्सर ब्रिजेश यादव ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया है, जिसके लिए उनके कोच विष्णु भगवान ने खुशी जताई है। वहीं दोनों खिलाडिय़ों को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी जा रही है।

PunjabKesari, haryana

प्रथम महिला अर्जुन अवार्डी ने जीता है गोल्ड
बता दें कि हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत गीतिका जाखड़ ने भी हाल ही में चीन के चैगडू शहर में विश्व कुश्ती खेलों (पुलिस) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जो कि हरियाणा पुलिस के लिए काफी गौरवपूर्ण सम्मान है। प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता गीतिका जाखड़ सन् 1999 लगातार खेलते हुए अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

PunjabKesari, geetika jakhar

हरियाणा की बेटी DCP गीतिका ने चीन में चमकाया नाम, इस गेम में जीता गोल्ड

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!