Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jan, 2018 02:18 PM
प्रदेश की राजनीति में नई हुंकार भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जींद के मैदान को चुना है। इस बार भाजपा 15 फरवरी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में मोटरसाइकिल पर अपने कार्यकत्ताओं में जोश भरने और विरोधियों को करारा जवाब...
चंडीगढ़(ब्यूरों): प्रदेश की राजनीति में नई हुंकार भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जींद के मैदान को चुना है। इस बार भाजपा 15 फरवरी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में मोटरसाइकिल पर अपने कार्यकत्ताओं में जोश भरने और विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए निकलेगी। जींद की धरती हमेशा से ही प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण पैदा करती रही है।
यहां सभी दलों ने बड़ी-बड़ी रैलियां की है। इससे पहले भी कभी ट्रैक्टर तो कभी गाडिय़ों के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। इसलिए इस बार भाजपा ने भी इसी मैदान को चुना है। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1111 मोटरसाइकिल लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इस रैली के लिए 22, 23 व 24 जनवरी को जिला स्तर पर मीटिंग को आयोजन किया जा रहा है। इन मीटिंग में जींद रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद 27, 28 व 29 जनवरी को मंडल स्तरों पर मीटिंग आयोजित होंगी। इन मीटिंग पर प्रत्येक व्यक्ति तक संपर्क बनाने का भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में केंद्र व प्रदेश में क्या कार्य किया है इस रैली के जरिए पार्टी यह संदेश भी प्रदेश की जनता को देगी।
इस बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि भाजपा के पास दुनिया में सबसे बड़ा कार्यकत्ताओं का संगठन है और यही भाजपा की असली शक्ति है। वहीं, उन्होंने कहा कि 15 फरवरी की इस रैली में कार्यकत्ताओं की एकजुटता प्रदेश में विपक्षों को असली जवाब देगी। इस रैली में काफी संख्या में लोग पहुंचे और व्यवस्था गड़बड़ ना हो इसके लिए मोटरसाइकिलों का रजिस्ट्रेशन का कार्य 7 फरवरी से शुरू होगा। इस रैली में अमित शाह और सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद होंगे।