55 कलाकारों ने 35 मिनट में दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, राज्यपाल ने ली सैल्फी

Edited By Updated: 28 Oct, 2015 11:32 AM

ratnavali state function in kurukshetra university

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में गत मंगलवार से शुरू हुई रत्नावली राज्यस्तरीय समारोह में कु.वि. के 55 कलाकारों ने हरियाणा की संगीत यात्रा के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में गत मंगलवार से शुरू हुई रत्नावली राज्यस्तरीय समारोह में कु.वि. के 55 कलाकारों ने हरियाणा की संगीत यात्रा के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के नृत्य लूर, घूमर, रसिया, फाल्गुन के गीत सहित हरियाणा की कला एवं संस्कृति का अद्भुत नजारा कलाकारों ने प्रस्तुत किया। पहली बार प्रस्तुत की संगीत नृत्य नाटिका में हरियाणा के इतिहास, महाभारत काल, वैदिक काल के साथ हरियाणा के भूत, भविष्य व वर्तमान को कलाकारों ने संगीतमयी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डा. महासिंह पूनिया के निर्देशन में तैयार की प्रस्तुति से रत्नावली महोत्सव का आगाज हुआ। दिल्ली से आए कलाकारों ने महाभारत को दर्शकों के सामने नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। उसके बाद हरियाणा संगीत यात्रा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। करीब 35 मिनट की प्रस्तुति में वॉयस ओवर, नृत्य, संवाद, संगीत का मिश्रण देखने को मिला। संगीत यात्रा में हरियाणा के तीज-त्यौहारों के साथ कला एवं संस्कृति को प्रस्तुत किया गया।

हरियाणा के रसिया नृत्य, लूर व घूमर नृत्य पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी व अन्य अतिथियों ने भी इसकी प्रशंसा की। आर्य पी.जी. कालेज पानीपत के छात्र-छात्राओं के सहयोग से तैयार की नृत्य नाटिका में दर्शकों को रत्नावली के रंग में रंग दिया। संगीत यात्रा में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के हरविंद्र राणा ने ‘कु.वि. में रत्नावली का धमाल...’गीत गाकर संगीत यात्रा की प्रस्तुति को भव्य बना दिया।

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व राज्यपाल ने ऑडिटोरियम हॉल के बाहर लगी हरियाणवी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। कला प्रदर्शनी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को 100 चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से हरियाणा की फॉक संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है।

पहली सैल्फी राज्यपाल की
रत्नावली में पहली बार शुरू हुई सैल्फी विद हरियाणवी प्रतियोगिता में पहली सैल्फी के लिए हरियाणा के राज्यपाल कला प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जैसे ही प्रतियोगिता के लिए बनाए सैल्फी स्टैंड पर पहुंचे और उन्होंने हरियाणा के युवा कलाकारों के साथ सैल्फी स्टीक से सैल्फी की। युवा कलाकारों ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए राज्यपाल के साथ सैल्फी की।

राज्यपाल को भेंट किया विशेष पिड्ढा

राज्यपाल को कु.वि. के कुलपति हरदीप कुमार आई.ए.एस. ने यादगार स्वरूप पिड्ढा भेंट कर सम्मानित किया। इसको विशेष रूप से बनाया गया है और इसमें राज्यपाल का नाम बुनवाया गया है।

हरियाणवी फैशन शो की शुरुआत

रत्नावली उत्सव में पहली बार हरियाणवी फैशन शो प्रतियोगिता शुरू की है। इसके माध्यम से युवा कलाकार हरियाणा की वेशभूषा को फैशन शो के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। डा. पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर के युवा कलाकारों ने विशेष तैयारियां की हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!