डी.टी.पी. विभाग का सख्त रवैया बरकरार, 3 घंटे चली कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 02:22 PM

dtp the department s strict attitude remains action lasted for 3 hours

अवैध कालोनियों पर डी.टी.पी. विभाग का सख्त रवैया बरकरार है। फोन पर धमकी के बाद भी जिला नगर योजनाकार विक्रम अपने कदम पीछे नहीं खींच रहे। नियम तोडऩे वालों पर विभाग......

करनाल (मनोज) : अवैध कालोनियों पर डी.टी.पी. विभाग का सख्त रवैया बरकरार है। फोन पर धमकी के बाद भी जिला नगर योजनाकार विक्रम अपने कदम पीछे नहीं खींच रहे। नियम तोडऩे वालों पर विभाग शिकंजा कसने में जुटा है। गुरुवार को डी.टी.पी. विक्रम अपनी टीम के साथ कैथल रोड पर बनी अवैध कालोनी में पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने कालोनी में दस्तक दी तो कालोनाइजरों के होश उड़ गए।

कार्रवाई शुरू की तो अवैध कालोनी में मकान बना रहे लोगों में भी हड़कम्प मच गया। प्रशासन की टीम ने 5 निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। जे.सी.बी. की मदद से कालोनी में बनी सड़कों को भी कई जगह से उखाड़ दिया गया। कैथल रोड पर काटी गई इस अवैध कालोनी में डीलर ने अपना ऑफिस बना रखा था।

विभाग की टीम ने इसे भी नहीं बख्शा। डीलर के दफ्तर को जे.सी.बी. की मदद से ढहा दिया गया। तोडफ़ोड़ की इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से बी.डी.पी.ओ. अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए पुलिसबल भी टीम के साथ रहा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!