भाजपा की अहीरवाल क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jul, 2018 10:50 AM

bjp s preparations for power show in ahirwal region

हरियाणा भाजपा अहीरवाल क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। अहीरवाल की अधिकांश सीटों पर भाजपा के विधायक हैं, ऐसे में भविष्य का ताना-बाना बुनने की रणनीति के तहत भाजपा अहीरवाल की नब्ज टटोलेंगी। भाजपा द्वारा आगामी 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा भाजपा अहीरवाल क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। अहीरवाल की अधिकांश सीटों पर भाजपा के विधायक हैं, ऐसे में भविष्य का ताना-बाना बुनने की रणनीति के तहत भाजपा अहीरवाल की नब्ज टटोलेंगी। भाजपा द्वारा आगामी 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में फसलों का समर्थन बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जाएगा। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी हिस्सा लेंगे

हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि हाल ही केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 14 फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ाया है। सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि धान की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है और बाजरे की कीमत में भी 96 प्रतिशत बढ़ौतरी की गई है।शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र बाजरा उत्पादन का मुख्य क्षेत्र है और केंद्र सरकार द्वारा बाजरा की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से दक्षिणी हरियाणा के किसानों को भारी फायदा होगा।

 सरकार के इस निर्णय से किसानों में विशेष उत्साह है। उन्होंने बताया कि इसी कारण महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में ‘धन्यवाद रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी बड़े नेताओं की रैलियों की गवाह रही है। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी ने महेंद्रगढ़ में जनसमूह को संबोधित किया था। इसी भूमि पर मई 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक यादगार रैली में शिरकत की थी जिसमें प्रदेश के दूसरे दलों के अनेक बड़े नेताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ‘धन्यवाद रैली’ देश एवं प्रदेश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!