Edited By Rakhi Yadav, Updated: 14 Jul, 2018 08:57 AM
हरियाणा के कई हिस्सों में आज जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पारा कुछ डिग्री सैल्सियस नीचे गिर गया। हरियाणा में पंचकूला....
चंडीगढ़: हरियाणा के कई हिस्सों में आज जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पारा कुछ डिग्री सैल्सियस नीचे गिर गया। हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, सिरसा और नारनौल में बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 जून को ही चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में दस्तक दे चुका था लेकिन एक हफ्ते से भी कम समय में यह कमजोर पड़ गया था।