थारी भाभी लाड लड़ाए जा...पर झूमे लोग

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Dec, 2018 01:42 PM

thari bhabi ladda jaaa   ho ho ho ho ho

शहर में इस बार राहगीरी का थीम म्हारी धरोहर-म्हारा हरियाणा पर आधारित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता’ से आरंभ किया गया। हरियाणवी कलाकार राम मेहर मेहला ने अपने.....

हिसार(पंकेस): शहर में इस बार राहगीरी का थीम म्हारी धरोहर-म्हारा हरियाणा पर आधारित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता’ से आरंभ किया गया। हरियाणवी कलाकार राम मेहर मेहला ने अपने गीतों, जिसमें एक हरियाणा और एक हरियाणवी, थारी भाभी लाड लड़ाए जा, तेरी नचाई नाचू सू जैसे गीतों से लोगों को नाचने व ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कलाकार कुलदीप जांगड़ा ने पुलिस का फर्ज, ठाडा भरतार जैसे प्रसिद्ध हरियाणवी गीत प्रस्तुत किए।    

हरियाणवी संस्कृति एवं पहनावे व पुराने लोकगीतों से अर्चना सुहासिनी व उनकी टीम ने हरियाणवी धमोड़ा की प्रस्तुति को लोगों ने बहुत पसंद किया। अन्य कलाकारों पूजा जांगड़ा, रिया, दीक्षा व दीया ने प्रस्तुतियों द्वारा लोगों का मनोरंजन किया। भंगड़ा प्लेनैट द्वारा भंगड़ा बेहद रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रीयल डांस गु्रप’ ने हरियाणा नृत्य पेश किया। हरियाणवी पगड़ी की शान हेतु कलाकार राम मेहर मेहला को व डी.एस.पी. जयपाल सिंह को राहगीरी टीम ने पगड़ी बांधकर हरियाणवी कल्चर को बढ़ावा दिया। इस मौके पर पेंटिंग व ड्राइंग प्रतियोगिता अनुराग महेश्वरी द्वारा करवाई गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

सैक्टर-14 स्थित अमन कोर फिटनैस जिम के माध्यम से एरोबिक कसरत का लोगों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा जूडो कराटे, ताईक्वांडो, बॉकिं्सग, टेबल टैनिस, वॉलीबाल, गोला फैंक आदि खेलों में लोगों ने भाग लेकर आनंद उठाया। इसके अतिरिक्त लूडो, सांप सीढ़ी, चैस, कैरम बोर्ड रुचि के अनुसार लोग खेलते हुए देखे गए। इस मौके पर नोडल ऑफिसर डी.एस.पी. जयपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज, प्रधान अशोक हंस, महासचिव डा. राज चोटानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ, राजकुमार लोहानी, टीकाराम, रमेश कुमार बंसल, राकेश, मोहित, राहुल, किरण, रेणु, बलविंद्र, हिमांशु व अंकुश सहित आदि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!