Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2019 12:03 PM
नजदीकी गांव भैणी बादशाहपुर में एक युवक की 3 युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के सतबीर सिंह के रूप में हुई। सतबीर सिंह होमगार्ड का जवान था।वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान अतुल, प्रमोद व सतीश के रूप में हुई है।
उकलाना मंडी: नजदीकी गांव भैणी बादशाहपुर में एक युवक की 3 युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के सतबीर सिंह के रूप में हुई। सतबीर सिंह होमगार्ड का जवान था।वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान अतुल, प्रमोद व सतीश के रूप में हुई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. संजय सिंह व थाना प्रभारी हवा सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक सतबीर के भाई पवन ने पुलिस को बताया कि सतबीर सुबह 7 बजे गांव में हेयर डै्रसर की दुकान पर सुबह 7 बजे कटिंग के लिए गया था तो कुछ देर बाद शोर सुना और लोग वहां एकत्रित हुए दिखाई दिए। वहां जाकर देखा तो सतबीर गोली लगने से घायल पड़ा हुआ था।