पूर्व सी.पी.एस. विनोद भ्याना भाजपा में शामिल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Dec, 2018 08:28 AM

former cps vinod bhayana is included in bjp

पूर्व सी.पी.एस. विनोद भ्याना आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज विनोद भ्याना के आवास पर पहुंचकर उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर.....

हांसी(भुटानी): पूर्व सी.पी.एस. विनोद भ्याना आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज विनोद भ्याना के आवास पर पहुंचकर उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार से प्रभावित होकर बड़े नेताओं से लेकर आम जनता तक प्रभावित हुए हैं और भाजपा से जुडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। 

भयाना ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से तंग थे और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं।  वे पूरी जिंदगी भाजपा की राजनीति करेंगे। सुभाष बराला ने पत्रकारों से कहा कि भ्याना ने पार्टी में शामिल होने पर किसी तरह की कोई शर्त नहीं रखी। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी चुनाव हांसी से लड़े जाने की चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे करनाल से विधायक हैं और अगली बार भी उनकी इच्छा करनाल से विधायक बनने की है व पार्टी की भी यही इच्छा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!