होलिका दहन के दौरान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, आग में लगाई छलांग.. बुरी तरीके से झुलसा

Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2024 01:30 PM

young man jumped into the fire got burnt badly

खरखौदा की सब्जी मंडी में होलिका दहन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक होलिका में कूद गया।  लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। युवक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर...

सोनीपतः  खरखौदा की सब्जी मंडी में होलिका दहन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक होलिका में कूद गया।  लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। युवक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 

खरखौदा सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस बार होलिका लगाई गई थी।  इस दौरान होलिका दहन किया गया, तभी अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। यह देखकर सभी लोग चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उस प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात के चलते रोहतक, रेफर किया गया। युवक बेसुध होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!