कुदरत का करिश्मा: हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2020 10:09 AM

woman gave birth to 4 childs

हरियाणा के जिले पानीपत में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला। यहां एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है।

पानीपत: हरियाणा के जिले पानीपत में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला। यहां एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की हैं। महिला का नाम काजल है, जिसकी डिलीवरी पानीपत के मल्होत्रा हॉस्पिटल में हुई।

सच ही कहा गया है ऊपर वाले की लीला अपरंपार होती है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। भारत में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। कई लोग संक्रमित हैं, वहीं सरकार ने इससे बचाव के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। इस बीच महिला के चार बच्चों को जन्म देने खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया है।

दरअसल, लॉकडाउन के बीच पानीपत के मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में काजल पत्नी सोनित निवासी गांव खंदरावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने चार बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन जच्चा व बच्चे की हालत गंभीर है। चारों बच्चों को नर्सरी में रखा गया है, जच्चा को बेहतर उपचार के लिए दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की
डॉ पुनीत मल्होत्रा ने बताया कि गर्भवती काजल को उनके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, काजल की हालत सामान्य नहीं थी, उनका प्रयास था कि काजल की डिलीवरी सामान्य हो, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी काजल की हालत सामान्य नहीं हुई, वहीं काजल का उपचार कर रहे डॉक्टरों व उन्हें पहले से पता था कि काजल के पेट में चार बच्चे पल रहे हैं। उन्होंने बताया कि काजल व बच्चों की हालत को ध्यान में रख कर अनुभवी डॉक्टरों से विचार विमर्श के बाद सोमवार की शाम को काजल की सर्जरी कर चारों बच्चों को जन्म दिलवाया गया। वहीं जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है।

चारों बच्चे करीब एक माह तक नर्सरी में रखे जाएंगे
बच्चों का वजन 800 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम के बीच है, दो बच्चों का वजन एक किलोग्राम है और दो का 800 ग्राम है, इसके चलते बच्चों को नर्सरी में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चारों बच्चों को सामान्य हालात में लाने के लिए करीब एक माह तक नर्सरी में रखा जाएगा, देखरेख ठीक होने व मां का दूध मिलने पर बच्चें एक माह से पहले भी सामान्य हो सकते है। इधर, बच्चों के पिता सोनित ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत अभी चिंताजनक है बच्चें भी नर्सरी में भर्ती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!