कुदरत का करिश्मा: दिवाली से पहले ही परिवार में आई खुशियां, महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2023 11:02 AM

woman gave birth to 3 children simultaneously

दिवाली का त्योहार सर पर है, लेकिन दिवाली से पहले ही परिवार में खुशियां आई है। ट्रिपलेट्स होने से परिवार में खुशी का माहौल है।

यमुनानगर (परवेज खान) : दिवाली का त्योहार सर पर है, लेकिन दिवाली से पहले ही परिवार में खुशियां आई है। ट्रिपलेट्स होने से परिवार में खुशी का माहौल है। जहां यमुनानगर के गांव टॉपर खुर्द की रहने वाली महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मां व तीनों बच्चे बिल्कुल ठीक है। परिजनों में खुशी की लहर देखने को मिली तो वही बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। 

PunjabKesari

7 महीने की गर्भवती थी महिला 

डॉक्टर मनप्रीत ने बताया कि उनके अस्पताल में यह पहला केस हैं, जब एक साथ तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो जाता है जब महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म देती है। अधिकतर देखा जाता है कि या तो मां अस्वस्थ हो जाती है या फिर बच्चे। लेकिन इस केस में मां सहित तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं और हैरानगी की बात यह है कि यह डिलीवरी समय से पहले हुई है। महिला 7 महीने की गर्भवती थी लेकिन अचानक उन्हें दर्द होने लगा और जैसे ही वह अस्पताल आए तो उनको ऑपरेट करना पड़ा और एक साथ उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें एक लड़का वह दो लड़कियां हैं। 

पहले भी दो बेटियां हैं

वहीं महिला ने बताया कि उनके पास पहले भी दो बेटियां हैं और अब एक लड़का व दो लड़कियों को उन्होंने जन्म दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह तो भगवान का आशीर्वाद है कि उनके घर में लक्ष्मी पैदा हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!