2 वर्ष पहले महिला की हुई थी ई-रिक्शा चालक से लव मैरिज, अब अचानक मौत को लगाया गले

Edited By Saurabh Pal, Updated: 25 Oct, 2023 06:00 PM

woman commits suicide by hanging herself in panipat

जिले के गांव मछरौली में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला ने लगभग 2 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। जिससे महिला का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है।

पानीपतः जिले के गांव मछरौली में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला ने लगभग 2 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। जिससे महिला का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि इस लव मैरिज शादी के महिला के परिजन खिलाफ थे। इसी वहज से महिला के परिजनों ने शादी के बाद से रिश्ता खत्म कर दिया था। महिला ने किस वजह से फांसी लगाई अभी तक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।  

गांव मछरौली निवासी सतनाम रूहल ने बताया उसके छोटे भाई कृष्ण कुमार ने करीब 2 वर्ष पहले रिया से लव मैरिज की थी। कृष्ण कुमार ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता है। दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था। दोनों प्रेम से रहते थे। 24 अक्टूबर को कृष्ण अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी रिया ने भी दिनभर घर का काम किया। किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं थी।

मंगलवार दोपहर से ही अपने कमरे से रिया नीचे नहीं आई। जिसके बाद सतनाम अपनी मां के साथ ऊपर उसके कमरे पर गया। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!