कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के युवाओं का भविष्य अंधकार में नहीं जाने दूंगा: डॉ. सुशील गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 29 Feb, 2024 05:12 PM

will not let the future of the youth of kurukshetra lok sabha constituency

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, सतवीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक सिंह, ईशम सिंह और कविता मौजूद थे

कैथल/कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, सतवीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक सिंह, ईशम सिंह और कविता मौजूद थे। गुप्ता जी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। हरियाणा इंडिया गठबंधन में पूर्ण बहुमत से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है। हरियाणा बेरोजगारी में नम्बर वन पर है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश के युवा डंकी के रास्ते विदेश जाने को मजबूर हैं। कितने युवा अपनी जान गवा चुके हैं, कितने मां-बाप अपने बच्चों को खो चुके हैं और कितने ही लोग अपनी जमीन जायदाद गवा चुके हैं। आज कुरुक्षेत्र का युवा सड़कों पर है, परंतु सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार ये मानने को ही तैयार नहीं है कि कुरुक्षेत्र और हरियाणा में बेरोजगारी है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की स्थिति इतनी इतनी  भयानक l बन चुकी है कि कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा में हर घर में एक नौजवान बेरोजगार है। बेरोजगारी के कारण युवा डिप्रेशन और नशे की गिरफ्त में जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब तब हो रहा है जब सरकार में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे  अन्य कई विभागों में हजारों पद खाली है। हरियाणा सरकार इन पदों को भरने में कोई ध्यान नहीं दे रही। यदि सरकार की नीयत साफ होती तो सभी पद भरे जा सकते थे। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार एक भी पेपर सही से नहीं करवा पाई। ऐसा दिखता है कि युवाओं को सरकारी नौकरी देना सरकार की मंशा ही नहीं है। पहले युवा सीईटी के जाल में उलझे रहे और पेपर देने के बाद कोर्ट के जंजाल में फंसा दिया। अपनी भर्ती को लेकर हरियाणा का युवा कोर्ट के धक्के खाने को मजबूर है। इस सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि एक चपरासी की पोस्ट के लिए 4421 लोग अप्लाई करते हैं जिसमें पीएचडी, एमबीए, एमसीए, इंजीनियर लेवल के पढ़े लिखे युवा अप्लाई करते हैं। हरियाणा सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देने में विफल रही है और सरकार ने युवाओं के साथ छलावा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। इसमें भरती के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है,
केवल आंकड़े बढ़ाने के लिए अस्थाई नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई भी प्लान नहीं है। जिस कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं।एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में 2021-22 में 3783 लोगों ने आत्महत्या की है जो पिछले वर्ष के मुकाबले ढाई प्रतिशत ज्यादा है। आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है, बेरोजगारी की वजह से ही नशा बढ़ रहा है, क्राइम बढ़ रहा है और बेरोजगारी की वजह से ही युवा अवैध रास्ते से विदेश जाने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को किसी शांतिप्रिय देश में भेजने की बजाय  इसराइल जैसे युद्धग्रस्त देश में फसाने जा रही है। यदि उनको कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार डेढ़ साल में 42000 से ज्यादा सरकारी नौकरी दे चुकी हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है और उद्योग लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से जो लोग बाहर गए थे अब वो लौट कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं को 10 साल में भी रोजगार नहीं दे पाई उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था जो जुमला निकला। उन्होंने कहा मैं कुरुक्षेत्र की जनता को यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि कुरुक्षेत्र के युवाओं का भविष्य अंधकार में नहीं जाने दूंगा। कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए जो करना पड़े करेंगे। युवाओं के लिए एक एक्शन प्लान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र ने सबको मौका दे कर देख लिया। एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को देकर देखें।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि जो सांसद उन्होंने चुना था वो यहां से नदारद रहा। लोगों के कोई काम नहीं किए। इस यह किसान बहुल क्षेत्र है, भाजपा सरकार ने किसानों को एक साल से ज्यादा समय तक बॉर्डरों पर बैठा कर रखा। जहां 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। परंतु किसानों ने मंडियां बंद नहीं होने दी। आज फिर किसान एमएसपी के लिए खट्टर सरकार की गोलियां खा रहा है और किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार को अपने स्टेडियम देने से मना कर दिया ताकि किसानों के लिए जेल न बने और पंजाब सरकार ने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिया। एक करोड़ रूपए सम्मान राशि दी और उसकी बहन को सरकारी नौकरी दी। आज क्षेत्र की जनता सब देख रही है। अब जनता लोकसभा चुनाव में इस चोट का जवाब वोट से देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!