Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Mar, 2024 08:49 AM

weather will change again in haryana it will rain on this day

हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari

करनाल-हिसार का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ 8 डिग्री 

हरियाणा के करनाल और हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यानी नारनौल पूरे हरियाणा में आज सबसे गर्म रहा।


मौसम में बदलाव को लेकर चिंतित में किसान 

बता दें कि किसान अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति में एक और दौर के बदलाव की संभावना को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो खेतों में जो भी फसलें बची हैं, वे भी खत्म हो जाएंगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!