जल जीवन मिशन : 2022 तक हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2021 08:24 AM

water life mission aim water every household by 2022

जल जीवन मिशन की जन-जन तक आवाज बुलंद करने के लिए अब शासन व प्रशासन मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे। इस बारे में सबसे पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के अधिकारी...

कुरुक्षेत्र : जल जीवन मिशन की जन-जन तक आवाज बुलंद करने के लिए अब शासन व प्रशासन मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे। इस बारे में सबसे पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के अधिकारी राज्य के सभी विधायकों के साथ मीटिंग फिक्स करके पावर प्वांईट प्रजैंटेशन के माध्यम से जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही राज्य में चल रहे जल जीवन के अधीन चल रहे कार्यों की प्रगति बारे भी सभी विधायकों के साथ व्यक्तिगत मीटिंग के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार खंडूजा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के बाद मुख्य अभियंता के आदेशानुसार जल जीवन मिशन को जन-जन तक पहुंचाने व प्रचार-प्रसार में लाने के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठक के माध्यम से जानकारी प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। इसमें सबसे पहले फरवरी में सम्बंधित कार्यकारी अभियंता व जिला सलाहकार अपने सम्बंधित विधायकों व जिला परिषदों के साथ मीटिंग करके जल जीवन मिशन की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ जल जीवन मिशन के अधीन चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी सांझा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश यह है कि जल जीवन मिशन बारे सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाना है तथा जल जीवन मिशन के कार्यों को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है ताकि ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की जन सहभागिता में भी बढ़ोतरी हो। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में 2024 तक नल से जल पहुंचाना है यद्यपि हरियाणा प्रदेश में इस लक्ष्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर घर में 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि घरों में नल से जल प्रदान करने में हरियाणा देश में गोवा व तेलंगाना के बाद तीसरे स्थान पर है। हरियाणा में 31 लाख, 5 हजार 148 ग्रामीण घर हैं जिसमें से 26 लाख 51 हजार 665 घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है।

अटल भूजल योजना में 13 जिले चिन्हित 
अशोक कुमार खंडूजा ने बताया कि समुदाय की भागीदारी से गिरते हुए भूजल के सुधार के लिए भारत सरकार की अटल भूजल योजना के तहत हरियाणा के 13 जिले, 36 खंड व 1895 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया है। 13 जिले जिनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, सिरसा, फरीदाबाद, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल व यमुनानगर शामिल है। अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से भूजल प्रबंधन में सुधान करना है।

पावर प्वाइंट प्रैजैंटेशन के माध्यम से दी जाएगी जल जीवन मिशन की जानकारी
सभी विधायकों के साथ व्यक्तिगत बैठक फिक्स करके सरकार के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन की जानकारी के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया जा चुका है। जल जीवन मिशन में जन भागीदारी के लिए जन प्रतिनिधियों को साथ में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की संपूर्ण जानकारी व प्रगति रिपोर्ट कोई भी नागरिक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की साइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए भी विभाग ने ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर दी है। इसके साथ ही कोई भी नागरिक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 के साथ सरल पोर्टल, उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर दर्ज करवा सकते हैं जिसे विभागीय स्टाफ तुरंत प्रभाव से निवारण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

3 चरणों में होगा कार्य
अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार खंडूजा ने बताया कि जल प्रथम श्रेणी में जल आपूर्ति प्रणाली का विस्तार किया जा रहा है जो 31 मार्च, 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी श्रेणी में 30 सितम्बर, 2021 तक गांव के भीतर स्रोत वृद्धि और जल वितरण प्रणाली पूरी की जाएगी। वहीं तीसरी व अंतिम श्रेणी में 31 दिसम्बर, 2022 तक बड़ी परियोजनाओं के तहत गांव के भीतर व बाहर स्रोत वृति और वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया जा चुका है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!