गुम हो गया था शिवांगी का वॉकी-टॉकी, 6 दिन नहीं हो पाया संपर्क

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 25 May, 2018 12:16 PM

was lost shivwangi s walkie talkie

माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली हिसार की बेटी शिवांगी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि यात्रा में उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था...

हिसार :  माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली हिसार की बेटी शिवांगी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि यात्रा में उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

शिवांगी ने बताया कि चढ़ाई करते समय उनका वॉकी-टॉकी नीचे खाई में गिर गया। जिसकी वजह से वो किसी से संपर्क नहीं कर पाई। साथ ही बताया कि कभी-कभी तो दिन में सिर्फ दो बार ही पीने के लिए पानी मिलता था। वो भी बर्फ को पिघलाकर थोड़ा ही पीना पड़ता था। 

उन्होंने कहा कई बार तो मेरी हिम्मत जवाब दे गई थी। मन किया कि वापस लौट जाऊ, लेकिन फिर माता-पिता और भगवान को याद किया। उसके बाद हिम्मत बधी और फिर चढ़ाई शुरू कर दी। 

शिवांगी के माता-पिता ने कहा कि जब बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो बस हम रात-दिन उसके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। वहीं जब बेटी के जीत हासिल करके लौटने की खबर सुनी कि वह सही सलामत है, तब जान में जान आई।
 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!