Edited By Shivam, Updated: 23 Oct, 2018 09:17 PM
यमुनानगर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के बाहर बदमाशों की गुंडागर्दी का नंगा नाच एक वीडियो में देखा गया। जिसमें एक युवक पर दर्जन भर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह से...
यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के बाहर बदमाशों की गुंडागर्दी का नंगा नाच एक वीडियो में देखा गया। जिसमें एक युवक पर दर्जन भर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया। यह विवाद किस लिए हुआ अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बदमाशों की दहशत इतनी ज्यादा है कि पास से निकल रहे लोग लोगों ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। और यह युवक ऐसे ही तड़पता हुआ सड़क पर गिर गया, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
जहां यह घटना हुई वह शहर का एक व्यस्त इलाका है और कॉलेज भी होने के कारण 24 घंटे वहां पर लोगों का आवागमन भी रहता है। लेकिन शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनको पुलिस और कानून का डर नहीं रहा है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो खूब वायरल हो रही है।
वायरल हो रही यह वीडियो करीब एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के पास इस वीडियो और हो रहे झगड़े संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आई है। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि जिस युवक की पिटाई हो रही है वह लड़कियों को परेशान करता था जिसके बाद ये सब कुछ हुआ।