नोट बदलने के बहाने बुजुर्ग से 2 लाख रूपए लेकर फरार हुआ अज्ञात, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 23 Aug, 2022 04:48 PM

unknown absconding with rs 2 lakh from an elder person in jind

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

जींद: हरियाणा के जींद में नोट बदलने का बहाना लेकर एक अज्ञात ठग, बुजुर्ग के 2 लाख रूपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 500-500 के नोट के बदले दो-दो हजार रूपए देने की बात कहकर उनके साथ ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

 

500 रूपए के नोट के बदले 2000 के नोट बदलने का दिया आश्वासन

 

जानकारी के अनुसार जिले के गांव बिशनपुरा निवासी रामफल सांगवान सफीदों गेट स्थित एसबीआई की ब्रांच से रूपए निकालने पहुंचे थे। बैंक कर्मियों ने उन्हें 2 लाख रूपए के 500-500 के नोटों के बंडल दिए। उन्होंने 2 हजार रूपए के नोटों की डिमांड की तो साथ खड़े एक व्यक्ति ने 500 के नोट के बदले दो हजार रूपए के नोट दिलाने की बात कही। इसके बाद अज्ञात ठग उनके दो लाख रूपए लेकर रफूचक्कर हो गया। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। की फुटेज से अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!