Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2024 04:59 PM
सिरसा में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गुरुद्वारे को लेकर जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें लगी। डीएसपी जगत सिंह और एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों को अलग-थलग किया। रात आठ बजे तक चली बैठक में फैसला लिया गया...
सिरसा: सिरसा में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गुरुद्वारे को लेकर जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें लगी। डीएसपी जगत सिंह और एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों को अलग-थलग किया। रात आठ बजे तक चली बैठक में फैसला लिया गया कि शनिवार को दोबारा से दोनों पक्षों की पंचायत की जाएगी।
प्रगट सिंह पक्ष के लोगों द्वारा गुरुद्वारा साहिब की चाबियां अपने पास रखने और ग्रंथी सिंह अपनी पसंद का रखने की शर्त लगाने पर सहमति नहीं बनी। शाम को एक पक्ष ने तैश में आकर गुरुद्वारे की दीवार तोड़ दी। विरोधस्वरूप दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया और गाड़ियां तोड़ दी। दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें लगी। डीएसपी जगत सिंह और एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों को अलग-थलग किया। रात आठ बजे तक चली बैठक में फैसला लिया गया कि शनिवार को दोबारा से दोनों पक्षों की पंचायत की जाएगी।