हांसी: दो कार आपस में टकराईं, 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी... 3 की हालत नाजुक

Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2024 11:19 AM

two cars collided with each other in hansi

हरियाणा के हांसी के नजदीक गांव गगन खेड़ी के पास 2 कारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पांच 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 3 लोगों की हालत गंभीर हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों

हांसी(संदीप): हरियाणा के हांसी के नजदीक गांव गगन खेड़ी के पास 2 कारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पांच 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


घटना की जानकारी देते हुए एडवोकेट भगत सिंह रंगा ने बताया कि आज सुबह उनके साथ के वकील अपने क्वीड गाड़ी में गांव से हांसी कोर्ट में आ रहें थे। क्वीड गाड़ी में 3 वकील मौजूद थे। भालसिंह, सुरेंद्र यादव और बिजेंद्र तीन वकील मौजूद थे, जोकि हांसी कोर्ट में आ रहे थे। तभी जैसी ही वह गगन खेड़ी गांव के पास रोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहीं i20 गाड़ी से उनकी टक्कर हों गई। दोनों गाडियों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई, जिसके कारण दोनों गाडियों में मौजूद 5 लोगों घायल हो गए।   

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचीं और पांचों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। बिजेंद्र और बालसिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दोनों को हांसी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं i 20 में मौजूद पंकज को हिसार रैफर कर दिया गाया और दीपक को हांसी के नागरिक अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है की दोनों गाडियों के आगे के बंपर पूरी तरह टूट गए। इस घटना में 5 लोग घायल हों गए, जिनके अगल-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!