रक्षाबंधन पर्व पर सफर का हाल: प्राइवेट बस चालकों ने मिस किए चक्कर, रोडवेज की बसों में 16000 यात्रियों ने किया सफर

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Aug, 2024 07:45 AM

travel condition on rakshabandhan festival private bus drivers missed rounds

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 साल के बच्चों के लिए फ्री यात्रा की शुरूआत रविवार दोपहर 12 बजे से कर दी गई है। दोपहर से पहले रोडवेज व निजी बसें अपने तय समय पर चलती रहीं। दोपहर बाद रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी।

कैथल : रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 साल के बच्चों के लिए फ्री यात्रा की शुरूआत रविवार दोपहर 12 बजे से कर दी गई है। दोपहर से पहले रोडवेज व निजी बसें अपने तय समय पर चलती रहीं। दोपहर बाद रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दोपहर बाद महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण परिवहन समिति की बसों ने चक्कर मिस करने शुरू कर दिए। कई चालक बसों को बस स्टैंड व आर.टी.ए. विभाग कार्यालय में खड़ा कर गायब हो गए।

इस कारण निजी रूटों गुहला चीका, नरवाना, नंगूरा व पूंडरी रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था, जो पूरे बस अड्डा परिसर में घूमकर शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए थे। महिला पुलिस कर्मचारी भी गश्त करते हुए देखे गए। रोडवेज डिपो ने 192 बसें चलाईं  :विदित रहे कि रोडवेज विभाग ने दोपहर करीब 140 बसों का संचालन सभी रूटों पर करवा दिया था। इसके बाद रिजर्व बसों को यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूटों पर चलाया गया। जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई, वहां पर बसें डिपो द्वारा भेज दी गईं। रोडवेज डिपो कैथल की तरफ से 192 बसों को चलाया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। 

यहां चलीं अतिरिक्त बसें : जींद, नरवाना, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुहला-चीका रूट पर अतिरिक्त बसों को रोडवेज विभाग की तरफ से चलाया गया। सुबह से शाम तक करीब 16000 यात्रियों ने रोडवेज की बसों में सफर तय किया। सभी 241 चालक व 292 परिचालक ड्यूटी पर रहे।  

प्राइवेट बस कम चलने की रिपोर्ट आर.टी.ए. को सौंपेंगे- जी.एम.

रोजवेज के जी.एम. कमलजीत ने मोर्चा संभाला और बस स्टैंड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बस अड्डे पर रोडवेज इंस्पैक्टरों की ड्यूटी लगाई हुई थी। सहकारी समिति की बसों की एंट्री रजिस्ट्रर में हुई। वहीं प्राइवेट बस कम चलने की रिपोर्ट रोडवेज विभाग द्वारा आर.टी.ए. विभाग को सौंपी जाएगी और बसों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की जाएगी।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!