पारदार्शिता व भ्रष्टाचार मुक्त शासन ही भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा : विपुल गोयल

Edited By kamal, Updated: 08 May, 2019 08:46 AM

transparency and corruption free governance is bjp s main election issue

फरीदाबाद से विधायक एवं मनोहर लाल खट्टर सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि चाहे रणभूमि...

फरीदाबाद से विधायक एवं मनोहर लाल खट्टर सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि चाहे रणभूमि हो या चुनावी रण युद्ध हमेशा सेनापति के नेतृत्व में ही लड़ा जाता है। इसीलिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनावी समर में उतरी हुई है। वहीं उन्होंने मनोहर सरकार में पढ़ी-लिखी पंचायतों के गठन,पारदर्शी प्रणाली से नौकरियां लगाने, बिना भेदभाव विकास करवाने,सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बताया।

गोयल ने कहा कि भाजपा इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत केंद्र में पुन: बहुमत से सरकार बनाएगी और हरियाणा में भी फिर से भाजपा सरकार बनेगी। गोयल ने विपक्षी दलों को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि बिना मुद्दे,बिना सशक्त नेतृत्व व नीतियों के जनता कैसे विपक्ष पर विश्वास कर सकती है? मोदी सरकार के मुद्दे,कृष्ण पाल गुज्जर संग स्वयं के मतभेद, औद्योगिक निवेश सहित कई मुद्दों पर पंजाब केसरी ने उनसे बातचीत की, पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल : मोदी सरकार की 5 बड़ी उपलब्धियां कौन सी मानते हैं?
जवाब : सीमाओं को इस सरकार ने सुरक्षित किया। फसल बीमा योजना लागू कर किसान को आत्म-सम्मानी बनाया। आयुष्मान योजना तहत 50 करोड़ आबादी को लाभ पहुंचाया। 7 करोड़ परिवारों को गैस कनैक्शन दिया। 9 करोड़ शौचालय बनाए। मोदी सरकार की 5 नहीं 500 उपलब्धियां हैं, जिसकी बदौलत एक बार फिर देश की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत देने जा रही है।

सवाल : आप नरेंद्र मोदी के नाम पर ही क्यों वोट मांग रहे हैं?
जवाब : चाहे रणभूमि हो या चुनावी रण हमेशा सेनापति की अगुवाई में युद्ध जीते जाते हैं। हमारे सेनापति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए भाजपा की ओर से उनकी अगुवाई में चुनाव में वोट मांगे जा रहे हैं। आज मोदी देश में एक ऐसा करिश्माई चेहरा बन गए हैं कि लोग खुद ही उनके नाम की जय-जयकार कर रहे हैं।

सवाल : राज्य सरकार की खास उपलब्धियां?
जवाब : राज्य सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। पढ़ी लिखी पंचायतों का मामला हो या नौकरियों में पारदर्शिता की बात हरियाणा आज दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन गया है। इसके अलावा बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरियां मैरिट के आधार पर देकर हमने लोगों का दिल जीतने का काम किया है और इस कड़ी में हमने 70 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी। महिला थाने बनवाए। स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता लेकर आए। इसके अलावा सैकड़ों ऐसी उपलब्धियां हैं,जिन्हें गिनवाया भी नहीं 
जा सकता है।

सवाल : क्या फरीदाबाद से निवर्तमान सांसद कृष्णपाल गुज्जर संग आपके मतभेद हैं?
जवाब : ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा एक बड़ा परिवार है। छोटे मतभेद होना स्वाभाविक है,पर मनभेद नहीं है। गुज्जर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।

सवाल : आने वाले समय में हरियाणा को लेकर क्या विजन है?
जवाब : सिरसा से होडल,महम से लेकर यमुनानगर तक समग्र विकास हो। हर खेत को पानी मिले,हर हाथ को रोजगार मिले, हर पेट के लिए रोटी उपलब्ध हो। एक ऐसा हरियाणा जहां प्रत्येक तबका खुशहाल हो। इस विजन पर हमने पहले भी बहुत काम किया है,आगे भी करेंगे।

सवाल : आप हरियाणा में इन संसदीय चुनावों में भाजपा की क्या स्थिति मानते हैं और मुख्य मुकाबला किस दल से मानते हैं?
जवाब : हरियाणा में हमारा मुकाबला किसी भी दल से नहीं है। सभी दल अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

सवाल : विरोधी दलों का आरोप है कि भाजपा किसान विरोधी है?
जवाब : विरोधियों का यह आरोप सरासर गलत व निराधार है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की। किसानों को सर्वाधिक मुआवजा दिया। विरोधी दल के सांसद व विधायक होने के बावजूद हमारी सरकार ने सिरसा जिला के किसानों को 500 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दिया। किसानों को अच्छे भाव दिए। विरोधी दलों के पास आज किसी तरह का मुद्दा ही नहीं है,इसीलिए वे इस प्रकार का अनर्गल प्रचार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!