पर्यटन स्थली कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल दर्शनीय : मांडविया

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2020 10:36 AM

tourist places in and around kurukshetra

भारत सरकार के शिपिंग, कैमिकल और फॢटलाइजर मंत्रालय के केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने कहा कि पर्यटन और गीता स्थली कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल दर्शनीय है। इस तीर्थ

कुरुक्षेत्र (धमीजा): भारत सरकार के शिपिंग, कैमिकल और फॢटलाइजर मंत्रालय के केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने कहा कि पर्यटन और गीता स्थली कुरुक्षेत्र का एक-एक तीर्थ और पर्यटन स्थल दर्शनीय है। इस तीर्थ नगरी कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान है। इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के जो उपदेश दिए थे, वह उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इस तीर्थ स्थली के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं विश्व के प्रत्येक नागरिक को एक बार जरुर कुरुक्षेत्र में आना चाहिए।

केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया रविवार को कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के लिए पहुंचे थे। यहां केडीबी कार्यालय में पहुंचने पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने पुष्पगु‘छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने ब्रहमसरोवर, गीता उपदेश स्थली ज्योतिसरी, नरकरतारी और भद्रकाली मंदिर सहित अन्य तीर्थ और पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!