Edited By Rakhi Yadav, Updated: 25 Jun, 2018 08:39 AM
प्रदेश में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद ही होते जा रहे है। आम इंसान तो देखा जाए इन्होंने भगवान के घर को भी नही बख्शा। फतेहाबाद के गांव दैयड़ में बने कालीमाता के मंदिर में पिकअप गाड़ी से आए 2 चोरों ने सेंध...
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): प्रदेश में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद ही होते जा रहे है। आम इंसान तो देखा जाए इन्होंने भगवान के घर को भी नही बख्शा। फतेहाबाद के गांव दैयड़ में बने कालीमाता के मंदिर में पिकअप गाड़ी से आए 2 चोरों ने सेंध लगाकर माता के मंदिर से दानपात्र चुरा लिया।
यहा घटना रात करीब 1 बजे की है। चोर दानपात्र लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह मंदिर में पूजा करने आये पुजारी ने यह सब देखा तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़वाने वालो को 11 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।