ऑर्गेनिक खेती करके ये किसान कमा रहे डबल मुनाफा, खरीदारी के लिए लगती है लोगों की भीड़

Edited By Shivam, Updated: 22 Dec, 2020 05:03 PM

हरियाणा के यमुनानगर में किसान ऑर्गेनिक खेती करके डबल मुनाफा कमा रहे हैं। ऑर्गेनिक खेती में जहां फसलों के पत्ते मजबूत होने से कीड़ा कम लगता है। वहीं बाजार में भाव भी अच्छे मिलते हैं, जिसके चलते किसान ऑर्गेनिक खेती की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में किसान ऑर्गेनिक खेती करके डबल मुनाफा कमा रहे हैं। ऑर्गेनिक खेती में जहां फसलों के पत्ते मजबूत होने से कीड़ा कम लगता है। वहीं बाजार में भाव भी अच्छे मिलते हैं, जिसके चलते किसान ऑर्गेनिक खेती की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। 

यमुनानगर का इलाका विभिन्न फसलों के मामले में हमेशा अग्रणीय रहा है। अभी तक यहां गेहूं, गन्ना व धान की फसलें होती थी, लेकिन अब किसानों ने ऑर्गेनिक खेती शुरू कर दी है। किसानों द्वारा यहां कई तरह की सब्जियां लगाई जा रही हैं, जिससे मुनाफा आम खेती से डबल से भी अधिक हो रहा है। 

PunjabKesari, haryana

करेड़ा खुर्द गांव में ऑर्गेनिक खेती करने वाले केशव मानिकटाला ने बताया कि पहले लोग 1 एकड़ फसल में लगभग 1 क्विंटल तक यूरिया डालते थे। लेकिन अब वह अपनी 14 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक्सक्लूसिव आउटलेट भी बनाए हुए हैं जहां वह सब्जियां बेचते हैं, और नॉर्मल रेट से अधिक रेट पर सब्जियां खरीदते हुए लोग भी खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि वह आज तक सब्जी मंडी में सब्जी बेचने नहीं गए। 

इस इलाके में ऑर्गेनिक खेती करने वाले अकेले केशव मानिकटाला ही नहीं हैं। उनके ऑर्गेनिक खेती करने के चलते इस इलाके के कई किसान ऑर्गेनिक खेती करने लगे हैं। डीका में रहने वाले किसान काला राणा का कहना है कि वह पहले नॉर्मल खेती करते थे, जिसमें पैदावार बढ़ाने के लिए अधिक दवाइयां डाली जाती थी जिस से बीमारियां बढऩे लगी। अब केशव मानिकटाला से ऑर्गेनिक खेती के बारे में सीख कर उन्होंने भी अपनी 1 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक खेती शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

वहीं शादीपुर के रहने वाले किसान रमेश का कहना है कि पहले वह गन्ना, धान, गेहूं बोते थे, ज्यादा लाभ नहीं होता था। अब ऑर्गेनिक खेती करने लगे हैं जिससे डबल लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं के लिए 6 महीने इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब बहुत कम समय में सब्जियां लगाकर वह मुनाफा कमा रहे हैंं।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. रमेश सैनी का कहना है कि किसानों को कैंप एवं वेबीनार के माध्यम से विविधीकरण की तरफ ले जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोग गेहूं, धान, गन्ने की बजाय सब्जी की खेती व बाग लगाकर आमदनी आमदनी डबल कर सकें। उन्होंने कहा कि जहां गेहूं व अन्य 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!