युवक ने पहले नाबालिग लड़की से की शादी, फिर शारीरिक संबंध अन्य से बनाने के लिए किया मजबूर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Dec, 2023 08:28 AM

the young man first married a minor girl

यमुनानगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां   एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की से शादी की। उसके बाद उसे राजस्थान ले गया जहां उसने जबरदस्ती अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां   एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की से शादी की। उसके बाद उसे राजस्थान ले गया जहां उसने जबरदस्ती अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसके बाद वह उसे दिल्ली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नाबालिग युवती की शिकायत पर उसके पति सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

2 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक युवती इस समय 17 साल की है। युवती ने दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले रोहित चौधरी नामक युवक के साथ यमुनानगर में एक मन्दिर में हुई थी। इसके बाद युवक उसे  राजस्थान ले गया। वहां उसने जबरदस्ती अन्य दो-तीन लोगों के साथ उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। यह क्रम कई दिन तक चलता रहा। इसके बाद वह व्यक्ति उसे दिल्ली ले गया और एक जगह यह कह कर छोड़ दिया कि वह किराए का मकान देखकर आता है और उसके बाद वापस नहीं लौटा। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करके उसे यमुनानगर महिला पुलिस थाना को भेजा है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!