तंवर का बड़ा बयान- भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना यही नेता साकार करवाएंगे

Edited By Shivam, Updated: 28 Feb, 2021 06:23 PM

tanwar s big statement this leader will make india dream of making congress free

अपना भारत मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर अशोक तंवर ने जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नैय्या डुबाने वाले कांग्रेस में ही बैठे है। उन्होंने इशारों इशारों में भूपेंदर सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): अपना भारत मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर अशोक तंवर ने जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नैय्या डुबाने वाले कांग्रेस में ही बैठे है। उन्होंने इशारों इशारों में भूपेंदर सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग जाति-धर्म को लेकर राजनीति करते रहे हैं और उन्हीं की वजह से कांग्रेस धड़ों में बंटती जा रही है जो भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने की राह आसान करेगी। अशोक तंवर आज रोहतक में आए थे।

तंवर ने जी-23 को गद्दार 23 बताया। उन्होंने कहा कि जी-23 के नेता अपने आप को गांधी जी से प्रेरित बताते हैं वो गांधी जी की विचार धारा के आसपास भी नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर बैठे लोग ही कांग्रेस के टुकड़े करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की बी टीम बैठी है, जो भाजपा के लिए काम रही है। उन्होंने कहा कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना भी यही नेता साकार करवाएंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!