Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 Oct, 2018 08:52 AM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मानवता देखने को मिली है। जहां बराला रात्रि 11 बजे जगदंबे ब्लड बैंक पर पहुंचे तथा थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे की मदद के लिए रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने सरकार....
टोहाना(सुशील सिंगला): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मानवता देखने को मिली है। जहां बराला रात्रि 11 बजे जगदंबे ब्लड बैंक पर पहुंचे तथा थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे की मदद के लिए रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि थैलेसीमिया पीडित बच्चों की मदद के लिए हरदम तैयार रहेगी।
जानकारी के अनुसार भूना क्षेत्र में सीएम की रैली की तैयारियों को लेकर सुभाष बराला कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उसी समय जनसेवा ब्लड ग्रुप के सदस्य ने सुभाष बराला को फोन किया कि थैलेसीमिया पीडित बच्चे की मदद के लिए ए पाजटिव ब्लड की जरूरत है। जिसके बाद बराला तुरंत रात्रि लगभग 11 बजे जगदंबे ब्लड बैंक पहुंचे तथा रक्तदान किया। इस दौरान बराला ने सरकार की तरफ से ऐसे बच्चों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।