परिवारवाद का नुकसान झेल रही कांग्रेस...सुभाष बराला का भूपेंद्र हुड्डा पर तंज

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2024 10:38 AM

subhash barala taunts bhupendra hooda

टोहाना की अनाज मंडी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। सुभाष बराला के द्वारा योग किया गया और लोगों को योग का महत्व बताया गया।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना की अनाज मंडी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। सुभाष बराला के द्वारा योग किया गया और लोगों को योग का महत्व बताया गया। 

इस दौरान सुभाष बराला ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने परिवारवाद के कारण कांग्रेस देश में तीसरी बार सत्ता से दूर रही है और हरियाणा प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवारवाद के कारण लगातार कांग्रेस के नेता कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं। आने वाले समय अनेक लोग भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में किरण चौधरी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आई है और आने वाले दिनों में और भी कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल होंगे। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि अपनी जनहित की नीतियों के चलते हैं तीसरी बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!