सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी में किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Nov, 2018 03:51 PM

state level sports mahakumbha launched in bhiwani

भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा महिला एवं पुरूष वर्ग की बॉक्सिंग व कबड्डी की राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भिवानी-महेंद्रगढ़....

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा महिला एवं पुरूष वर्ग की बॉक्सिंग व कबड्डी की राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। यह महाकुम्भ 13 से 15 नवंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में तीन दिन तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से 1000 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया है। जिनका दो खेल कबड्डी और बॉक्सिंग में मुकाबला रहेगा। इस प्रकार की प्रतियोगिता प्रदेश में 6 स्थानों पर आयोजित करवाई जा रही हैं। जिसमें अन्य खेल भी शामिल हैं। 
PunjabKesari
खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रदेश सरकार की खेल निति को श्रेय देते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश खिलाडियों का हब बनता जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण आज गांव व शहरों में खेल मैदान हैं और खिलाडियों को प्रदेश सरकार नगद इनाम भी दे रही है और रोजगार भी। उन्होंने पड़ोसी प्रदेश पंजाब के नशे पर संकेत करते हुए कहा कि पंजाब नशे की जकड़ में हैं। लेकिन प्रदेश में युवा खेल से जुड़े हुए हैं और वे इस प्रकार की बुराई से बच रहे है। यदि युवा शिक्षा के साथ खेल से जुड़ा रहेगा तो वह नशे जैसी बुराई का शिकार नहीं होगा। प्रदेश का खिलाडी देश का नाम रोशन कर रहा है और खेलों में बड़ी स्पीड से आगे बढ़ रहा है। 
PunjabKesari
वही, इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भी गहरा दुःख जताते हुए कहा कि अनंत कुमार हर आदमी से मिलकर चलता था और उनका व्यक्तित्व बड़ा मिलनसार था, साथ ही कहा कि वो कई विभागों के मंत्रिमंडल में रहे हैं। उनके समय काल में उन्होंने खाद-बीज को लेकर ऐसी निति बनाई कि प्रदेश में क्या बल्कि देश भर में खाद -बीज के लिए लाइन नहीं लगती थी। उनके निधन से पार्टी बड़ी छति हुई है। कहा कि लगता नहीं था कि वे इस प्रकार अचानक चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे उर्वरक मंत्री रहे तो भी उन्होंने इस क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ विकास के काम किए। 

PunjabKesari 
  
 
 

 
 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!