पेपर देकर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, कुछ ही महीने पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Dec, 2023 01:45 PM

soldier returning after giving paper dies in road accident

करनाल में सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। रविवार को गांव मुंड में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी। गौरव दो बहनों के इकलौते भाई थे। कुछ ही महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

करनाल : करनाल में सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। रविवार को गांव मुंड में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी। गौरव दो बहनों के इकलौते भाई थे। कुछ ही महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

गौरव के पिता बलवान ने कहा कि शनिवार को पेपर देने के बाद गौरव मामा के लड़के हिमांशु के साथ उनके घर कुटेल जा रहा था। गाड़ी हिंमाशु चला रहा था और गौरव साइड में बैठा था। रात को नमस्ते चौक फ्लाइओवर के पास पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने गौरव और हिमांशु को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गौरव को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 2017 में सेना में भर्ती हुए थे गौरव 

पिता बलवान ने बताया कि गौरव 6 साल पहले 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। 3 साल उसकी ट्रेनिंग सिंकदराबाद में हुई। इसके बाद उसे पोस्टिंग झांसी में मिली। तीन महीने पहले ही उसकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में हुई थी। उसने अपने प्रमोशन के एग्जाम देने थे। पिछले सोमवार को वह अपने बीए के पेपर देने के लिए करनाल एक महीने की छुट्टी पर आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!