हरियाणा में आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, अशोक तंवर बोले- 400 पार इस बार, 500 अगली बार

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2024 01:37 PM

sirsa candidate ashok tanwar met the workers

हरियाणा में चुनाव प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। कुछ ही घंटों के बाद चुनाव प्रचार प्रसार बंद हो जाएंगा। इसी बीच सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुरजोर लगा रखा है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए रैली व रोड शो करने में लगी हुई...

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा में चुनाव प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। कुछ ही घंटों के बाद चुनाव प्रचार प्रसार बंद हो जाएंगा। इसी बीच सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुरजोर लगा रखा है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए रैली व रोड शो करने में लगी हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी डॉक्टर अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तंवर ने कहा कि देश में 400 पार का नारा चल रहा है और 2024 लोकसभा आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 400 से अधिक सांसद चुनकर आएंगे व आने वाले समय में यह आंकड़ा 500 पार का हो जाएगा।

PunjabKesari

वहीं लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा कि मैं सिरसा में पिछले 15 साल से लगातार रह रहा हूं और आम जन की सेवा में लगा हुआ हूं। दूसरी पार्टी के लोग सिर्फ चुनाव के लिए यहां पर आते हैं और चले जाते हैं। पहले भी सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा व उनके परिवार के सदस्य छह बार सिरसा से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन सिरसा में कहीं पर भी उनके नाम का उद्घाटन या शिलान्यास का बोर्ड नजर नहीं आया। वे सब भगोड़े हैं, जो वोट लेकर चले जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!