हरियाणा कांग्रेस को झटका, चौ. बीरेन्द्र सिंह को हराने वाले पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

Edited By Shivam, Updated: 30 Sep, 2021 06:48 PM

shock to haryana congress ch former mla left the party

हरियाणा की उचाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके कांग्रेस नेता भाग सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पूर्व विधायक भाग सिंह छातर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए इसकी कापी हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को भेज दी है।

नरवाना (गुलशन चावला): हरियाणा की उचाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके कांग्रेस नेता भाग सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पूर्व विधायक भाग सिंह छातर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए इसकी कापी हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को भेज दी है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि भाग सिंह जल्द ही जजपा में शामिल हो सकते हैं। भाग सिंह हाल ही में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि भाग सिंह छातर तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 1995 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बाद 2000 में भी इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़कर चौ. बीरेन्द्र सिंह को हराकर भाग सिंह विधायक बने थे। उस समय बीरेन्द्र सिंह कांग्रेस में ही थे। भाग सिंह एक बार जिला परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भागसिंह छातर के कांग्रेस को अलविदा कहने से पार्टी को झटका लग सकता है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!