Edited By vinod kumar, Updated: 10 May, 2020 12:53 PM
हरियाणा में आज अचानक माैसम ने करवट बदली। राज्य के कई जिलाें में तेज आंधी और बरसात के साथ दिन में अंधेरा छा गया। मौसम की इस करवट से लोगों को गर्मी से निजात मिली। सुबह ही बादल छा गए और कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा में आज अचानक माैसम ने करवट बदली। राज्य के कई जिलाें में तेज आंधी और बरसात के साथ दिन में अंधेरा छा गया। मौसम की इस करवट से लोगों को गर्मी से निजात मिली। सुबह ही बादल छा गए और कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
इस बारे जानकारी देेते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा राज्य में मौसम में 10 मई देर से बदलाव होने की संभावना है।
इससे राज्य में 11 मई व 13 मई को बादलवाई और मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने व कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश परन्तु 14 मई के बाद मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है।