प्रमोशन में आरक्षण: 'मनोहर' सौगात से दलित कर्मचारियों में हर्ष, एससी संगठनों ने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Oct, 2023 11:42 AM

sc organizations expressed gratitude to kanvarpal by presenting a bouquet

हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसी को लेकर विभिन्न...

यमुनानगर (सुरेंद्र  मेहता): हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निगम मेयर मदन चौहान के साथ चमार महासभा, डेरा बाबा लाल दास सभा और कई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल का पुष्पगुच्छ व पटका पहनाकर आभार जताया।

मेयर मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के लोगों के हित के लिए रोजाना नई नई योजनाएं ला रहे हैं। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई जा रही है। सबसे अधिक आम जनता के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने का निर्णय लेकर दलित समाज की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है।

एससी वर्ग के कर्मचारियों को दीवाली व दशहरा से पहले यह सौगात देकर हरियाणा सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। पिछली सरकारें केवल दलितों के नाम पर वोट लेने का काम करती थी। भाजपा सरकार ने दलितों के लिए अनेक कार्य किए हैं और आगे भी करती रहेंगी। मेयर चौहान ने बताया कि नई पॉलिसी के तहत एससी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन कोटा के लिए स्वीकृत पदों में से 20 प्रतिशत आरक्षित रखा जाएगा। प्रदेश में फिलहाल ग्रुप-सी के 74850 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

इनमें राज्य में 48140 कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रुप-ए और बी 4285 पद एससी कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। 20 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद ग्रुप-ए और बी के 13742 पद एससी कर्मचारियों के लिए आरक्षित हो जाएंगे। इनमें 1770 ग्रुप-ए और 11972 पद ग्रुप-बी के रहेंगे। किसी कैडर में सर्वोच्च पदोन्नति वाले पद को छोड़कर ग्रुप ए और ग्रुप बी के सभी पदों पर आरक्षण लागू होगा। वहीं, गैर-एससी कर्मचारी जिन्हें पहले समूह ए या बी पदों पर पदोन्नत किया है, उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण को पूरा करने के लिए वापस नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सीधी भर्ती में रोस्टर अंक लागू होंगे। 

अनुसूचित जाति कर्मचारी यूनियन के नेताओं सतपाल व अन्य ने बताया कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने की उनकी बहुत पुरानी मांग है। जिसे आज सरकार ने पूरा किया है। पहले उनके वर्ग के कर्मचारी जिस पद पर लगते थे, उसी पद से रिटायर हो जाते थे। उनकी पदोन्नति नहीं हो पाती थी। सरकार के इस कदम से अब उन्हें भी पदोन्नति मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के सभी कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निगम मेयर मदन चौहान के साथ चमार महासभा, डेरा बाबा लाल दास सभा और कई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल का पुष्पगुच्छ व पटका पहनाकर आभार जताया।
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!