Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2024 03:08 PM
पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भाजपा में शामिल होने के बाद दादरी में व्यापारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां व्यापारियों ने सांगवान का स्वागत किया और हर संभव साथ देने का वादा किया।
चरखी दादरी (पुनीत) : पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भाजपा में शामिल होने के बाद दादरी में व्यापारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां व्यापारियों ने सांगवान का स्वागत किया और हर संभव साथ देने का वादा किया। सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए ही भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि दूसरी पार्टियों के भी ऑफर थे, इसके बावजूद दादरी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके ही भाजपा में आए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व जजपा को लेकर कटाक्ष किए।
भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया के समक्ष कांग्रेस व जजपा की पोल पट्टी खोल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टिकट की गारंटी नहीं दी, वहीं भाजपा ने उनकी लाज रखी तो वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने उनको धोखा देते हुए टिकट काटकर दूसरे को टिकट दे दी थी। कांग्रेस ने मेरी लाज नहीं रखी तो पार्टी से दूरी बनाई। वहीं जजपा बारे सांगवान ने कहा कि उन्होंने अपनी मां नैना चौटाला को जीताने के लिए मुझसे धोखा किया तो मैं हार गया। अब भाजपा के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर शामिल हुआ हूं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)