संजीव बालियान ने सत्यपाल मलिक पर साधा निशाना, कहा - दबाव में कांग्रेस ज्वाइन करने वालों की बातों पर क्या विश्वास किया जाए

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 08 Jun, 2023 05:49 PM

sanjeev balyan targets satyapal malik

भारत सरकार के 9 साल के कामों को गिनवाने के लिए रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कह दिया कि राहुल गांधी देश में सबसे भयभीत व्यक्ति हैं...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भारत सरकार के 9 साल के कामों को गिनवाने के लिए रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कह दिया कि राहुल गांधी देश में सबसे भयभीत व्यक्ति हैं। जो अपनी बात रखने के लिए भी विदेश जाते हैं। यही नहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जो एमरजेंसी में सरकार के दबाव में कांग्रेस ज्वाइन कर गये थे। ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्या विश्वास किया जाए। अगर उन्हें कुछ कहना था तो वह पद पर रहते हुए बोलते। संजीव बालियान रोहतक में एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जनता सांसद इसलिए चुनती है कि देश का प्रधानमंत्री ऐसा बने जो देश को चला सके। विधानसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं और लोकसभा चुनाव के परिस्थितियां अलग होती हैं। कर्नाटक की हार से देश की सरकार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी में ही विश्वास है। क्योंकि उन्होंने 9 साल में देश के लिए बहुत से विकास के काम किए हैं। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो वह तो इस देश में सबसे भयभीत व्यक्ति हैं। जिसे अपनी बात रखने के लिए भी विदेश में जाना पड़ता है। घर की बात घर में होनी चाहिए। विदेश में जाकर वह देश की साख को खराब करते हैं।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक शायद ही ऐसी कोई पार्टी देश में छोड़ी हो जिसमें वह ना गए हों। सत्यपाल मलिक एकमात्र ऐसे शख्स हैं जो एमरजेंसी के दौरान सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी में चले गए थे। अगर उन्हें कोई बात रखनी थी तो पद पर रहते हुए बोलना चाहिए। ऐसे में उनके बयान कोई मायने नहीं रखते हैं।

पहलवानों के मुद्दे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि देर जरूर हुई है लेकिन सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पहलवान भी बातचीत के दौरान संतुष्ट नजर आए हैं। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को भी संजीव बालियान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह कभी भी लाठीचार्ज के पक्ष में नहीं रहे हैं। लेकिन किस तरह की परिस्थितियां रहीं वह एक अलग विषय है। जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां तक सरकार की बात है, तो सरकार ने किसानों के हित के लिए बहुत से काम किए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!