Video:साक्षी महाराज ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Dec, 2017 04:46 PM

सांसद साक्षी महाराज ने आज फिर एक बार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। इसी सांप्रदायिकता के कारण ही देश के दो टुकड़े हुए हैं। वैसे भी कांग्रेस पार्टी फूट डालो और राज करो की नीति...

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): सांसद साक्षी महाराज ने आज फिर एक बार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। इसी सांप्रदायिकता के कारण ही देश के दो टुकड़े हुए हैं। वैसे भी कांग्रेस पार्टी फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती रही है। साक्षी महाराज आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर बीजेपी जिला कार्यालय में उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत हुआ।
PunjabKesari
साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वे भी अब कभी टोपी तो कभी जनेऊ धारण करने में माहिर हो गए हैं। कपिल सिब्बल के बयान की भी देश में चहुंओर निंदा हो रही है। मगर भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। जहां तक गुजरात चुनावों का सवाल है तो वहां भी विकास के दम पर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्नाव निकाय चुनावों में हार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में पार्टी की कमी रही, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!