हरियाणा भर में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बसें न चलने पर यात्री परेशान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jun, 2017 09:57 AM

road connectivity workers across haryana

रोडवेज बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज से पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम रखने की ठान ली है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):रोडवेज बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज से पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम रखने की ठान ली है। रोडवेज यूनियनों के नेता ने हरियाणा रोडवेज को बचाने के लिए अब भाजपा सरकार से टक्कर लेने को तैयारी कर ली है। बता दें, रोड़वेज बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने कल रोडवेज का चक्का जाम रखने का एेलान कर दिया था। 
PunjabKesari
करनाल (कमल मिड्ढा):सीएम सिटी करनाल में भी रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर बस स्टेंड पर धरना दिया। करनाल डिपो की सभी बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मागों को लेकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
PunjabKesari
अंबाला (कमलप्रीत):खट्टर सरकार द्वारा जारी 2016-17 की परिवहन नीति को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी बीते 4 दिन से हड़ताल पर हैं। उनका का आरोप है कि हरियाणा की सरकार प्राइवेट बसें चलाना चाहती हैं। सरकार ने उनसे वादा किया था कि वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल करके नई परिवहन नीति में बदलाव लाएगी और प्रदेश में प्राइवेट बसों को लाइसेंस नहीं देगी। लेकिन सरकार अपने वायदे से मुकर रही है, जिसके कारण राज्य कमेटी के आह्वान पर ये चक्का जाम किया गया। यूनियन नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर सरकार ने अब भी उनकी मांगें न मानी तो राज्य कमेटी जल्द आगामी फैसला लेंगी। 
PunjabKesari
गोहाना (सुनील जिंदल):गोहाना में भी रोडवेज सब डिपो पर 8 ट्रेड यूनियन रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोडवेज का चका जाम रखा रोडवेज कर्मचारी नई परिवहन निति को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उधर रोडवेज की हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की माने तो प्राइवेट गाड़ियों वाले मनमानी कर उनसे जायदा किराया वसूल रहे हैं। 
PunjabKesari
फतेहाबाद (रमेश भट्ट):फतेहाबाद में भी रोडवेज यूनियन ने चक्का जाम कर दिया। यहां आज सुबह ही रोडवेज डिपो के मुख्य गेटों पर ताला लगाकर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। रोडवेज कर्मी डिपो परिसर में धरने पर बैठे हैं और सरकार के विरूद्ध जबरदस्त नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन में प्रवेश करने के साथ ही इसका आम जनजीवन पर भी असर दिखाई दिया। बसों के चक्का होने के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके चेहरे पर साफ-साफ मायूसी देखी जा सकती है। 
PunjabKesari
हिसार (विनोद सैनी):हिसार में भी रोडवेज बस का चक्का जाम है। रोडवेज के निजीकरण को लेकर रात 12 बजे से हिसार डिपू का चक्का जाम है। हिसार डिपू पर भारी पुलिस बल तैनात। यहां पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारीयो ने हिसार के बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!