Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2024 09:27 AM
हरियाणा में करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी उम्र 17 साल है। नाबालिग दिमागी रूप से कमजोर बताई जा रही है। वहीं परिवार ने अज्ञात पर उसके अपहरण के आरोप लगाए हैं।
करनाल : हरियाणा में करनाल के निसिंग थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी उम्र 17 साल है। नाबालिग दिमागी रूप से कमजोर बताई जा रही है। वहीं परिवार ने अज्ञात पर उसके अपहरण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि कल दोपहर उसकी 17 साल की बेटी घर पर अकेली थी। वह दिमागी रूप से कमजोर है। बेटी को घर पर अकेला छोड़कर वह किसी काम से बाजार गया था। वह 2 घंटे बाद घर आया तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। पिता ने बताया कि जब उसने आसपास में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसके बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जा रही थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने बताया कि बेटी के घर आने का उन्होंने देर रात तक इंतजार किया। लेकिन वह घर वापस नहीं आई। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी का किसी ने अपहरण किया है। पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)