HPSC HCS: हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2024 08:45 PM

result of haryana civil service exam declared

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये एग्जाम हरियाणा सिविल सर्विस के लिए लिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये एग्जाम हरियाणा सिविल सर्विस के लिए लिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं।

बता दें कि इसमें 121 पदों के लिए एग्जाम लिया गया था। जिसमें 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। जिनमें से 1706 युवा पास हुए हैं। इनका अब मेन एग्जाम होगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी।

इस तरीके से डाउनलोड करें PDF

  • हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम प्रीलिम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको RESULT सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Result of HCS (Ex.Br.) & other Allied Services Preliminary Exam-2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करने के बाद आप अपना रोल नंबर इसमें चेक कर सकते हैं।

PunjabKesari

इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था। वहीं परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। आज इसका रिजल्ट जारी हुआ है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!