राहत: दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने दिव्यांगों को अब नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2021 10:32 AM

relief divyang will no longer have to go to the hospital certificates

यह खबर दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत देने वाली है। उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटना होंगे। राज्य सरकार की ओर ...

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : यह खबर दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत देने वाली है। उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटना होंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रमाण पत्र सब डिविजनल स्तर के अस्पतालों में ही बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले दिव्यांगों को अपने गांव के ही कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद अस्पताल से उनके पास किस तारीख को और कितने बजे आना है यह जानकारी भेजी जाएगी।

यह जानकारी राज्य दिव्यांगजन आयुक्त हरियाणा राजकुमार मक्कड़ ने खुद दी है। अभी तक केवल जिला मुख्यालय पर ही सिविल हॉस्पिटल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। इसके चलते हर बुधवार को काफी संख्या में दिव्यांग हॉस्पिटल पहुंचते थे और कईयों का नंबर नहीं आता था, तो कईयों को बैरंग लौटना पड़ता था। उनकी इस परेशानी को दूर करते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सब डिवीजन स्तर के अस्पतालों में भी सर्टिफिकेट बन सकते हैं। आयुक्त मक्कड़ के अनुसार अस्पताल में सर्टिफिकेट हर बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बनाए जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!