हरियाणा में रिलायंस जियो मना रहा 53वां ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’, 11 मार्च तक चलेगा समारोह

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 07 Mar, 2024 02:58 PM

reliance jio celebrating 53rd national security week in haryana

रिलायंस जियो, मोहाली में अपने हरियाणा स्टेट ऑफिस के साथ पूरे हरियाणा में अपने कार्यालयों और विभिन्न फील्ड लोकेशन पर 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मना रहा है।

चंडीगढ़: रिलायंस जियो मोहाली में अपने हरियाणा स्टेट ऑफिस के साथ पूरे हरियाणा में अपने कार्यालयों और विभिन्न फील्ड लोकेशन पर 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मना रहा है।

ये कर्मचारियों, फील्ड टीम्स, वेंडरों और आम लोगों के बीच सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है ताकि किसी भी एक्सीडेंट/इंजरी की रोकथाम की जा सके। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह 11 मार्च तक चलेगा।

इस वर्ष की थीम, "सेफ्टी लीडरशिप फॉर ईएसजी एक्सीलेंस", संस्थाओं में सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देने में लीडरशिप  की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। ये एनवायर्नमेंटल, सोशल और गवर्नेंस  (ईएसजी) फैक्टर और सेफ्टी प्रथाओं के बीच संबंध पर जोर देता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सुरक्षा प्रतिज्ञा के प्रशासन और कर्मचारियों पर सुरक्षा बैज लगाने के साथ हुई। सुरक्षा बैनरों के प्रदर्शन के साथ, पूरे हरियाणा में सुरक्षा पर सेमिनार, ड्राइंग प्रतियोगिताएं, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रोड शो, क्विज़, भाषण प्रतियोगिताएं, सुरक्षा पर नाटक और ड्राइंग प्रतियोगिताएं अन्य गतिविधियां हैं जो राज्य में आयोजित की जाएंगी।

जियो में सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सेफ्टी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है, ताकि एक्सीडेंट/इंजरी को रोका जा सके। इससे जियो को ज़ीरो एक्सीडेंट /इंजरी के अपने उद्देश्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!